मनरेगा कार्यालय में पीआरएस से मारपीट

SASARAM NEWS.प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय में शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब मनरेगा विभाग के पीआरएस के साथ मारपीट की घटना हो गयी. मौके पर मौजूद कर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया.

पशु शेड मद में 60 लाख रुपये की निकासी को लेकर विवाद

दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत

चेनारी

. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय में शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब मनरेगा विभाग के पीआरएस के साथ मारपीट की घटना हो गयी. मौके पर मौजूद कर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया. मारपीट में पीआरएस कमलेश तिवारी घायल हो गये. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया.घायल पीआरएस कमलेश तिवारी ने बताया कि पेबंदी पंचायत के पूर्व मुखिया बरकत अली के पुत्र सफदर अली कार्यालय में घुसकर जबरदस्ती कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए कहने लगे. विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि सफदर अली हाथ में डंडा लिये थे और उससे पैर व सीने पर वार किया, जिससे वह घायल होकर कार्यालय में गिर पड़े. मारपीट के दौरान सरकारी कागजात भी फाड़ दिये गये.

बताया जा रहा है कि सफदर अली वर्ष 2018-19 में पशु शेड से संबंधित कागजों पर हस्ताक्षर कराने की बात कह रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला करीब 60 लाख रुपये की निकासी से जुड़ा बताया जा रहा है.

वहीं दूसरे पक्ष से पूर्व मुखिया के पुत्र सफदर अली ने आरोप लगाया कि पीआरएस द्वारा 60 लाख रुपये की निकासी के लिए पहले ही 30 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी और मारपीट का झूठा आरोप लगाया जा रहा है. प्राथमिक उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ प्रिया शंकर कुमार ने बताया कि घायल पीआरएस कमलेश तिवारी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पीआरएस कमलेश तिवारी की ओर से स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. वहीं दूसरे पक्ष से पूर्व मुखिया बरकत अली ने भी पीआरएस के विरुद्ध आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >