कलेक्ट्रेट में बनेगा आंबेडकर पार्क

डीएम ने किया प्रतिमा स्थल का निरीक्षण

डीएम ने किया प्रतिमा स्थल का निरीक्षण सासाराम सदर. कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट स्थित बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण करने साथ यहां पर आंबेडकर पार्क का निर्माण होगा. इसको लेकर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने मंगलवार को प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने आकर्षित मिनी पार्क बनाने से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा कर अधिकारियों से जायजा लिया. इसके बाद डीएम ने नगर निगम आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी आदि अधिकारियों को जल्द-से-जल्द सौंदर्यीकरण करने का सख्त निर्देश दिया. इसके बाद डीएम शहर के धर्मशाला चौक स्थित महात्मा गांधी स्मारक के पास पहुंचे. यहां भी उन्होंने उक्त स्मारक स्थल का सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि बाबा साहेब व महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण करने को लेकर जल्द-से-जल्द कार्ययोजना तैयार करना सुनिश्चित करेंगे. इस संबंध में नगर आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल ने बताया कि जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश के आलोक में दोनों महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. इस दौरान कलेक्ट्रेट में आंबेडकर पार्क का निर्माण किया जायेगा. इसकी जल्द ही तैयारी शुरू कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >