कैमूर पहाड़ी के जंगल में गड्ढे में मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस

SASARAM NEWS.अमझोर थाना क्षेत्र की रणजीतगंज कैमूर पहाड़ी के जंगल में खदाननुमा गड्ढे से पुलिस ने एक शव बरामद किया है.

अमझोर थाना क्षेत्र के रणजीतगंज के जंगल में मिला शव

करीब एक माह पुराना बताया जा रहा शव, पुलिस जांच में जुटी

तिलौथू.

अमझोर थाना क्षेत्र की चितौली पंचायत अंतर्गत रणजीतगंज कैमूर पहाड़ी के जंगल में खदाननुमा गड्ढे से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि रणजीतगंज गांव स्थित कैमूर पहाड़ी के जंगल में मां वनशक्ति देवी स्थल से करीब दो किलोमीटर अंदर एक गड्ढे में शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की स्थिति को देखकर प्रतीत होता है कि यह लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति का है और उसकी मौत करीब एक माह पहले हुई है. शव काफी सड़-गल चुका है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है.उन्होंने कहा कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. मृतक कौन है और वह जंगल में कैसे पहुंचा, इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है. ग्रामीणों और चरवाहों के अनुसार, उक्त गड्ढे में पहले भी कई जंगली जानवर गिरकर मर चुके हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >