सारण: बंगरा घाट पुल से युवक ने गंडक नदी में लगाई छलांग, SDRF तलाश में जुटी

सारण जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने बंगरा घाट पुल से गंडक नदी में छलांग लगा दी. परिजनों की डांट के बाद उठाए इस कदम के बाद से युवक लापता है. पुलिस और SDRF की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है.

Saran News: सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी एक युवक द्वारा सीमावर्ती गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र स्थित बंगरा घाट पुल से गंडक नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है.

लापता युवक की पहचान चकिया गांव निवासी शत्रुघ्न कुंवर के 24 वर्षीय अविवाहित पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है.

परिजनों की डांट के बाद उठाया कदम

परिजनों के अनुसार, किसी बात को लेकर युवक को घर में डांट पड़ी थी. इससे नाराज होकर वह गुरुवार की सुबह बंगरा घाट पुल पहुंचा और कथित तौर पर आत्महत्या की नीयत से गंडक नदी में छलांग लगा दी.

पिता को फोन कर दी थी सूचना

नदी में कूदने से पहले विक्की कुमार ने अपने पिता को फोन कर बंगरा घाट पुल पर पहुंचकर उसकी बाइक और मोबाइल ले जाने की बात कही. सूचना मिलने के बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां केवल बाइक मिली, जबकि युवक का कहीं कोई पता नहीं चला.

पुलिस और SDRF की टीम कर रही तलाश

घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस और अंचल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं एसडीआरएफ की टीम भी गंडक नदी में लापता युवक की तलाश में सर्च अभियान चला रही है.

समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था. पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ सर्च अभियान पर नजर बनाए हुए है.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nagendra ojha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >