ट्रेन में नशे की हालत में मिला युवक, सदर अस्पताल में भर्ती

गुरुवार की देर शाम छपरा जंक्शन पर गोमतीनगर छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में एक युवक नशे की हालत में बेहोश मिला.

छपरा. गुरुवार की देर शाम छपरा जंक्शन पर गोमतीनगर छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में एक युवक नशे की हालत में बेहोश मिला. ट्रेन के छपरा स्टेशन पहुंचते ही कोच अटेंडेंट और टीसी ने युवक की स्थिति देखकर तत्काल इसकी सूचना स्टेशन प्रशासन को दी. इसके बाद रेलकर्मियों की सहायता से युवक को उतारकर टोटो से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ धनंजय कुमार ने बताया कि युवक को किसी प्रकार का नशीला पदार्थ खिलाया गया है, जिसके कारण वह पूरी तरह बेहोशी की स्थिति में है. देर शाम तक उपचार के बावजूद युवक को होश नहीं आया था. डॉक्टर ने बताया कि युवक के होश में आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पायेगी कि उसे क्या खिलाया गया और घटना कैसे हुई. वही युवक की पहचान गोपालगंज जिले के माझागांव प्रखंड निवासी शशि कुमार सिंह के रूप में हुई है. परिजनों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वह गुरुवार की शाम घर से अपने दोस्तों के साथ कहीं जाने की बात कहकर निकला था. परिजनों ने आशंका जतायी है कि रास्ते में किसी ने उसके साथ नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की होगी. वहीं रेलवे प्रशासन ने बताया कि मामले की जानकारी आरपीएफ को दे दी गयी है. आरपीएफ द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है. चिकित्सकों का कहना है कि युवक के होश में आने के बाद ही घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >