उत्साह के साथ हुई विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा, भक्तिमय हुआ माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सुबह से ही पूरे शहर में उत्साह का माहौल दिखा. शहर के लगभग प्रमुख चौक-चौराहों बने पंडाल में भक्तिमय गीतों के धुन के बीच मां सरस्वती की आराधना के लिए लोग इकट्ठा दिखे.

छपरा. सरस्वती पूजा को लेकर सुबह से ही पूरे शहर में उत्साह का माहौल दिखा. शहर के लगभग प्रमुख चौक-चौराहों बने पंडाल में भक्तिमय गीतों के धुन के बीच मां सरस्वती की आराधना के लिए लोग इकट्ठा दिखे. कई जगहों पर छोटे-छोटे आकर्षक पंडाल भी बनाये गये थे. शहर के प्रमुख मंदिरों में भी सुबह के समय पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे. शहर के नारायण चौक स्थित देवी मंदिर, पंकज सिनेमा रोड स्थित शिवालय, मारुति मानस मंदिर, धर्मनाथ मंदिर, भगवान बाजार दुर्गा मंदिर आदि में पहुंचकर भी लोगों ने पूजा पाठ कर दिन की शुरुआत की. शहर के शैक्षणिक संस्थाओं में पूजा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला. चौक-चौराहों पर बने छोटे-छोटे पूजा पंडाल और साउंड सिस्टम से बज रहे गीत-संगीत से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया. सरस्वती पूजा को लेकर छोटे बच्चों और युवाओं ने काफी उत्सुकता देखने को मिली. विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गयी और सबने एक दूसरे को अबीर लगाकर बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं. शहर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में पूजा को लेकर खास तैयारियां की गयी थीं. सुबह से ही स्कूल और कोचिंग संस्थानों में छात्र-छात्राओं की चहल-पहल बढ़ गयी थी. स्कूली छात्र नये वस्त्र पहनकर उत्साहपूर्वक पूजा में शामिल हुए. इस अवसर पर विद्यालयों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. वहीं छोटे-छोटे पूजा पंडालों में मां सरस्वती की पूजा विशेष आरती के साथ प्रारंभ हुई. विद्यादायिनी मां सरस्वती के पूजनोत्सव के अवसर पर विभिन्न स्कूलों में कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गयी. वहीं विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित छोटे-छोटे पूजा पंडालों में भी लोगों ने भक्तिभाव से पूजा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >