लाठी-डंडे से पीटकर महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

गड़खा थाना क्षेत्र श्रीपाल बसंत पंचायत के बनवारी बसंत गांव मे छठ पूजा के दिन संध्या में उसी गांव के एक युवक ने 70 वर्षीय महिला पर लाठी डंडे से हमला कर दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

गड़खा. गड़खा थाना क्षेत्र श्रीपाल बसंत पंचायत के बनवारी बसंत गांव मे छठ पूजा के दिन संध्या में उसी गांव के एक युवक ने 70 वर्षीय महिला पर लाठी डंडे से हमला कर दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृत्का बनवारी बसंत गांव निवासी स्व रघुनाथ प्रसाद की 70 वर्षीय पत्नी आपती देवी है. जबकि हमलावर उसी गांव का पवन कुमार है. बताया जाता है की छठ पूजा को लेकर संध्या के वक्त महिला के परिजन और उस मुहल्ले के लोग छठ घाट पर गये हुए थे और हमलावर युवक भी छठ घाट पर गया था. पूजा के दौरान ही युवक घर लौटा आया. मृतका अपने घर पर बैठी हुई थी तभी युवक ने लाठी से महिला के ऊपर ताबरतोड़ हमला कर दिया. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना को देख कुछ लोगों ने दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंच युवक को पकड़ लिया और उसे रस्सी से बांध दिया. साथ ही इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. इस घटना को लेकर मृतका के परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >