सरस्वती पूजा के दिन भी शहर में जलजमाव, लोगों की मुश्किलें बरकरार

सरस्वती पूजा के दिन भी शहर के लोगों को जलजमाव से निजात नहीं मिल सका.

छपरा. सरस्वती पूजा के दिन भी शहर के लोगों को जलजमाव से निजात नहीं मिल सका. शहर के मौना चौक, मौना पंचायत भवन रोड, मोना मिश्र टोली, मोहन नगर, गुदरी, भगवान बाजार समेत कई ऐसे इलाके रहे जहां लोगों को नाले का गंदा पानी लांघकर आवागमन करना पड़ा. मां सरस्वती की आराधना के लिए स्कूल जाने वाले बच्चे नाले का पानी पार करते दिखे. मंदिर जाने वाली महिलाएं भी काफी परेशानी से आवागमन कर रही थीं. लेकिन जलनिकासी को लेकर नगर निगम द्वारा इन इलाकों में कोई इंतजाम नहीं किया गया. जिससे अब स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है. मौना व मोहन नगर के रहने वाले लोगों का कहना है कि हम लोग जमाव की समस्या से पूरी तरह त्रस्त हो चुके हैं. बार-बार नगर निगम को आवेदन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं रही हो रही है. सामान्य दिन में तो हम लोग जैसे तैसे आवागमन कर लेते हैं. लेकिन पूजा पाठ के दिन कम से कम सफाई होनी चाहिए. निकासी के इंतजाम होनी चाहिए. सबसे अधिक बदतर स्थिति मौना पंचायत भवन रोड व मोना मिश्र टोली वाले रास्ते में हो गयी है. इस रास्ते में कई प्रमुख स्कूल संचालित होते हैं. सरस्वती पूजा के दिन छोटे-छोटे बच्चे सड़क पर लगे जलजमाव के बीच आते जाते दिखे. इस इलाके के कई वैकल्पिक रास्ते भी डबल डेकर निर्माण के कारण अब क्षतिग्रस्त होने लगे हैं. वैकल्पिक रास्तों से इ रिक्शा व अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही होने से यह जर्जर हो चुके हैं. जिस कारण लोगों को इधर से भी आने-जाने में दिक्कत हो रही है. कई इ रिक्शा चालक मुख्य मार्ग बंद होने के कारण गली मुहल्ले में प्रवेश कर जा रहे हैं. जिससे गली मुहल्ले के रास्ते जाम रहते हैं. जिस कारण भी लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है. डिप्टी में रागिनी देवी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मियों को इन सभी इलाकों में नालों की उड़ाही का निर्देश दिया गया है. यदि अनियमित सामने आयी है तो इस पर संज्ञान लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >