भेल्दी. औषधि निरीक्षक व भेल्दी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं के कारोबार का खुलासा किया है. पुलिस ने सोमवार की रात कोरेया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में कोडिन कफ सीरप के साथ दो भाइयों को धर-दबोचा. पकड़ा गया युवक भेल्दी थाने के कोरेया गांव के भोला भगत का पुत्र तरूण कुमार व मनीष कुमार बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कोरेया गांव में कोडिन युक्त कफ सीरप तस्करी के लिए रखे गये हैं. अमनौर सीओ अजय कुमार, अपर थानाध्यक्ष राजशेखर व एएसआइ संजय झा समेत पुलिस बल ने भोला भगत के घर पर छापेमारी की जिसमें उनके दोनों पुत्र तरूण कुमार व मनीष कुमार कोडिन सीरप के साथ पकड़ लिये गये. सारण के औषधि निरीक्षक अजय कुमार सिंह, भेल्दी पर पहुंच मामले की पूरी जानकारी प्राप्त की. इस मामले में भेल्दी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
