अनियंत्रित ट्रक के टकराने से दो मकान ध्वस्त

थानाक्षेत्र के शिल्हौरी में बुधवार की देर रात एक 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घरों से टकरा गयी.

मढ़ौरा. थानाक्षेत्र के शिल्हौरी में बुधवार की देर रात एक 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घरों से टकरा गयी. जिससे दो पक्के मकान पुरी तरह से ध्वस्त हो गये. वही दो अन्य घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. यह संयोग था किघरों में अधिक लोगों के नहीं होने से कोई हताहत नहीं हुआ. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. बुरी तरह से घायल महिला एवं एक अन्य को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. बाद में जेसीबी मंगवाकर पुलिस ने क्षतिग्रस्त 18 चक्का को सड़क किनारे कराया और यातायात को चालू करवाया. जख्मी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि घर में वे और उनकी मां ही थे. मौसम खराब होने के कारण वे दोनों जल्दी खाना खाकर सो गये थे. अचानक से जोरदार धमाका हुआ वे कुछ समझ पाते पूरा घर भरभरा कर गिर पड़ा. वे मलबे के नीचे दबे थे लेकिन संयोग था कि वह खुद को बाहर निकालने में सफल हो गया. उसने हल्ला कर आसपास के लोगों को बुलाया और अपनी जख्मी मां 60 वर्षीय मनोरमा देवी को बाहर निकाला. जख्मी मनोरमा देवी को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. अनियंत्रित ट्रक के ठोकर से क्षतिग्रस्त होने वाले घर में रविशंकर प्रसाद उर्फ पप्पू सिंह, भुनेश्वर सिंह, शिवनाथ सिंह, उपेन्द्र सिंह का मकान बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >