छपरा. सारण जिले में चल रहे मशाल 2025 प्रतियोगिता में छात्रों के साथ-साथ छात्राएं भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना जबरदस्त दमखम दिखा रही है. दूसरे दिन की प्रतियोगिता में छात्राओं ने एथलेटिक्स, साइकिलिंग ,कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया.
जबकि फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी जबरदस्त प्रतिभा दिखाई. दूसरे दिन 15693 स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. दूसरे दिन के प्रतियोगिता के दौरान जिले के स्कूलों में उत्साह और महोत्सव का माहौल था. जिन स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, वहां सुबह से ही बच्चों के जोश और उत्साह की झलक देखने को मिली. बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहद उत्साहित थे. छपरा शहर के बापू कन्या मध्य विद्यालय के बच्चे भी पास के राजेंद्र कॉलेज में खेलने के लिए पहुंचे थे. इसी तरह अन्य स्कूल जिनका अपना प्लेग्राउंड नहीं है उन्होंने आसपास के स्कूलों और कॉलेज के प्ले ग्राउंड में अपना प्रदर्शन किया.दूसरे दिन 895 स्कूलों के बच्चों ने लिया भाग
दूसरे दिन की प्रतियोगिता में सारण जिले के 895 मिडिल और हाइस्कूलों ने रजिस्ट्रेशन कराया और अपने बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. इन स्कूलों के 15693 प्रतिभागी मैदान में उतरे थे. हालांकि, इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली स्कूलों की संख्या पहले 1410 के आसपास अनुमानित की गयी थी, इसके लिए 62618 प्रतिभागी रजिस्टर्ड कराएं गए थे. लेकिन कुछ कारणों से यह संख्या कम रही. जिला खेल पदाधिकारी मो शमीम अहमद ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता का अंतिम दिन है.किस प्रतियोगिता में कितने बच्चों ने लिया भाग
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर 14 931 और अंडर 16 में 2074 बच्चों ने भाग लिया. इसी तरह साइकिलिंग प्रतियोगिता में अंडर 14 में 2290 और अंडर 16 में 1803, कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 14 में 3646 और अंडर 16 में 2380, फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर 14 में 1463 और अंडर 16 में 807, तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर 16 में 383 प्रतिभागियों ने भाग लिया. वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर 14 के प्रतिभागी नहीं थे.
संयुक्त रूप से हो रही है प्रतियोगिता
यह प्रतियोगिता शिक्षा विभाग, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर तक खेल को पहुंचाना और गांवों में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना है. इस आयोजन से बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे. बच्चों में उत्साह देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके लिए इस तरह का पहला आयोजन है.क्या कहते हैं संभाग प्रभारी
पूरे जिले में मशाल 2025 को लेकर बच्चों में एक अलग सा उत्साह है और सभी जगह पांच तरह की प्रतियोगिताएं हो रहीहैं. अच्छा फीडबैक मिल रहा है.राजेश कुमार मांझी, संभाग प्रभारी, समग्र शिक्षा अभियान
27 अप्रैल को इसका समापन हो जायेगा
जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दे दिया गया है कि मशाल 2025 को शानदार रूप में करना है. 27 अप्रैल को इसका समापन हो जायेगा.प्रियंका रानी, डीपीओ, समग्र शिक्षा अभियान
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
