छठ महापर्व की खरीदारी के दौरान चोरों ने उड़ाए पर्स, मोबाइल और नकद राशि

नगरा प्रखंड क्षेत्र में छठ महापर्व की खरीदारी के दौरान एक और घटना ने लोगों को परेशान कर दिया.

नगरा. नगरा प्रखंड क्षेत्र में छठ महापर्व की खरीदारी के दौरान एक और घटना ने लोगों को परेशान कर दिया. बाजारों में जबरदस्त भीड़ के बीच चोर-उचक्कों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए श्रद्धालुओं और ग्राहकों के पर्स, मोबाइल फोन और नकद राशि चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, बाजारों में छठ सामग्री की खरीदारी के लिए भारी भीड़ जुटी थी. इस दौरान चोरों ने भीड़-भाड़ का फायदा उठाया और कई लोगों के सामान पर हाथ साफ कर दिया. कुछ लोगों ने खरीदारी में व्यस्त रहते हुए अचानक अपने पर्स और मोबाइल गायब पाए, जिससे उनकी चिंता बढ़ गयी. इस घटना के बारे में कई पीड़ितों से सूचना मिली है कि उनके पर्स, मोबाइल फोन और नकद राशि चोरी हो गयी है. हालांकि, नगरा और खैरा थाना में अब तक किसी भी पीड़ित ने लिखित शिकायत नहीं की है. पुलिस प्रशासन ने कहा कि यदि कोई आवेदन प्राप्त होता है, तो उचित कार्रवाई की जायेगी. इस संदर्भ में थानाध्यक्षों का कहना है कि बाजार क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने फिर से चौकसी बढ़ाने की बात की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >