Saran News : बिहार सीनियर महिला हैंडबॉल टीम का चयन सीपीएस छपरा में कल

Saran News : गुजरात के भुज में 20 से 25 मई तक आयोजित होने वाली 54वीं सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार महिला टीम के लिए चयन ट्रायल 28 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा.

छपरा. गुजरात के भुज में 20 से 25 मई तक आयोजित होने वाली 54वीं सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार महिला टीम के लिए चयन ट्रायल 28 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा. यह ट्रायल सारण जिला मुख्यालय स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल, चांदमारी रोड, छपरा में आयोजित होगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाली सभी महिला खिलाड़ियों को आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है. खिलाड़ियों को 28 अप्रैल को अपराह्न एक बजे तक स्कूल के प्रबंधक डॉ विकास कुमार सिंह के समक्ष रिपोर्ट करना होगा. ट्रायल के उपरांत चयनित खिलाड़ियों के लिए आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह शिविर संत जलेश्वर एकेडमी, बड़ा लौवा, बनियापुर में सारण जिला हैंडबॉल संघ के देखरेख में एक पखवारे तक चलाया जायेगा. ट्रायल सह चयन प्रतियोगिता के प्रभारी के रूप में सारण जिला हैंडबॉल संघ के चेयरमैन और सीपीएस ग्रुप के निदेशक डॉ हरेन्द्र सिंह को नामित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >