Saraiya Ratnakar Panchayat: तरैया प्रखंड के सरेया रत्नाकर पंचायत स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. सरेया रत्नाकर पंचायत की ग्राम कचहरी के सरपंच रविंद्र सिंह उर्फ रवि सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए.
सहयोग शिविर में जिला खनन पदाधिकारी सर्वेश कुमार सांभर, डीसीएलआर मढ़ौरा धनंजय त्रिपाठी और प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक की उपस्थिति में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को सुना तथा संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान का भरोसा दिया.
अलग-अलग विभागों के लगाये गये काउंटर
सहयोग शिविर में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, बिजली विभाग और राजस्व विभाग के अलग-अलग काउंटर लगाये गये थे. संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी पंचायत क्षेत्र के लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनने के लिए मौजूद रहे. ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन संबंधित विभाग के काउंटर पर जमा किये.
महावीर पूजा के कारण थोड़ी देर से पहुंचे ग्रामीण
मंगलवार को महावीर पूजा होने के कारण सहयोग शिविर में ग्रामीण थोड़ी देर से पहुंचे. इसके बावजूद बाद में बड़ी संख्या में पंचायत क्षेत्र के लोग शिविर में पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा.
समय पर होगा आवेदनों का निष्पादन
बीडीओ विभु विवेक ने बताया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का ससमय निष्पादन किया जायेगा. उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों को ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.
ये रहे मौजूद
सहयोग शिविर में तरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, मुखिया प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, बीसीओ संजय जायसवाल, राजबल्लम महतो, पंचायत सचिव मंतोष कुमार समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मी और पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:सारण के मैनपुरा में बदली सोच, अब घर नहीं स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव को प्राथमिकता दे रहीं महिलाएं
