वोटर लिस्ट जारी होते ही सोनपुर में गरमाई सियासत, चुनावी तैयारियां जोरों पर

Saran News: छपरा नगरपालिका आम निर्वाचन और उप निर्वाचन 2026 के तहत सारण जिले के सोनपुर नगर परिषद, नगर पंचायत दिघवारा के वार्ड संख्या-03 तथा नगर पंचायत परसा बाजार के वार्ड संख्या-06 और 07 की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

Saran News: (संजय भारद्वाज की रिपोर्ट) छपरा नगरपालिका आम निर्वाचन और उप निर्वाचन 2026 के तहत सारण जिले के सोनपुर नगर परिषद, नगर पंचायत दिघवारा के वार्ड संख्या-03 तथा नगर पंचायत परसा बाजार के वार्ड संख्या-06 और 07 की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची विहित प्रपत्र-ध में सभी निर्धारित स्थलों पर आम जनता के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराई गई है

सोनपुर नगर परिषद चुनाव की रफ्तार तेज, अंतिम वोटर लिस्ट का हुआ प्रकाशन

इस संबंध में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने जानकारी दी कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा 13 मई को इसका औपचारिक प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची जारी होने के साथ ही चुनावी तैयारियों ने भी रफ्तार पकड़ ली है।

सूत्रों के अनुसार, सूची सामने आने के बाद संभावित प्रत्याशी भी अब अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं और चुनावी मैदान पूरी तरह सजने लगा है।

ALSO READ: सारण जिले में बुलडोजर एक्शन, SDM-SPDO के आदेश पर 19 जगहों पर चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Karuna Tiwari

Published by: karunatiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >