नगरा. अमनौर ग्रिड से नगरा पावर हाउस तक आने वाली 33 केवी लाइन में सोमवार को यानी आज रूटीन मेंटेनेंस एवं पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य किया जायेगा. इस कारण तीन नवम्बर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक नगरा पावर हाउस से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. वहीं इस संबंध में बनियापुर के सहायक विद्युत अभियंता अमरजीत कुमार एवं नगरा कनीय विद्युत अभियंता मो. ओबैदुल्लाह अंसारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लें. मेंटेनेंस कार्य पूरी तरह सुरक्षा मानकों के तहत किया जायेगा ताकि भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनी रहे. साथ ही उन्होंने कहा कि लाइन पर जमा झाड़ियां और पेड़ों की टहनियां कई बार आपूर्ति में बाधा उत्पन्न करती हैं. इसलिए इस तरह का रूटीन मेंटेनेंस समय-समय पर किया जाना जरूरी है. विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि इस दौरान अनावश्यक विद्युत उपकरणों का उपयोग न करें और सहयोग बनाए रखें, ताकि कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
