जेपीयू पीजी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी, इस दिन से शुरू होगा नामांकन, जानें 18 अगस्त तक कैसे लें दाखिला

JPU PG Admission 2026 : जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने सत्र 2026-28 के लिए पीजी प्रथम सेमेस्टर की पहली मेधा सूची जारी कर दी है. पहली सूची में चयनित छात्र-छात्राएं 11 से 18 अगस्त तक निर्धारित प्रक्रिया का पालन कर अपना नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं.

JPU PG Admission 2026 : जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने पीजी सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची जारी कर दी है. छपरा, सीवान और गोपालगंज के सभी संबंधित पीजी कॉलेजों के साथ विश्वविद्यालय के 17 पीजी विभागों में दाखिला लिया जाएगा. पहली मेधा सूची में शामिल छात्र-छात्राएं 11 से 18 अगस्त तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन करा सकेंगे. मेधा सूची और अलॉटमेंट लेटर विश्वविद्यालय की वेबसाइट व समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है.

जेपीयू पीजी की पहली मेधा सूची जारी

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत छपरा, सीवान और गोपालगंज के सभी पीजी कॉलेजों तथा विश्वविद्यालय के 17 पीजी विभागों में सत्र 2026-28 के नामांकन के लिए पहली मेधा सूची जारी कर दी गई है. छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट और समर्थ पोर्टल पर अपना नाम चेक कर सकते हैं.

सारण की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

11 से 18 अगस्त तक करा सकेंगे नामांकन

पहली मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होगी. छात्र-छात्राएं 18 अगस्त तक निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर अपना नामांकन करा सकेंगे. कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर भी नामांकन से संबंधित सूचना प्रकाशित कर दी गई है.

पहले डाउनलोड करना होगा अलॉटमेंट लेटर

छात्र कल्याण विभाग के अनुसार नामांकन के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले विश्वविद्यालय के पोर्टल से मेधा सूची और अलॉटमेंट लेटर की कॉपी डाउनलोड करनी होगी. इसके बाद ऑनलाइन नामांकन शुल्क जमा करना होगा.

दस्तावेज सत्यापन के बाद होगा नामांकन

शुल्क जमा करने के बाद विद्यार्थियों को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग में नामांकन फॉर्म का सत्यापन कराना होगा. सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेज काउंटर पर नामांकन फॉर्म स्वीकार किया जाएगा.

कॉलेजों में बनाया गया हेल्प डेस्क

नामांकन प्रक्रिया में विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाया गया है. यहां छात्र-छात्राएं नामांकन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और अन्य संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

CBCS पाठ्यक्रम के आधार पर होगी पढ़ाई

पीजी में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को च्वायस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम यानी CBCS पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई कराई जाएगी. इस व्यवस्था में विद्यार्थियों को अपने मुख्य विषय के साथ दूसरे स्ट्रीम के पसंदीदा विषय चुनने का विकल्प भी मिलता है.

दूसरे स्ट्रीम के विषय चुनने का भी विकल्प

विश्वविद्यालय के अनुसार नामांकन के बाद यदि किसी छात्र को लगता है कि किसी अन्य विषय की पढ़ाई उसके करियर के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकती है, तो उपलब्ध विकल्पों के अनुसार दूसरे स्ट्रीम का विषय चुना जा सकता है. इससे विद्यार्थियों को अपने मुख्य विषय के साथ रुचि के दूसरे विषय पढ़ने का अवसर मिलता है.

जेपीयू में 2018 से लागू है CBCS

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में पीजी स्तर पर CBCS पाठ्यक्रम वर्ष 2018 से लागू है. विश्वविद्यालय के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को विषय चयन में अधिक विकल्प उपलब्ध कराना है.

इतिहास, राजनीति विज्ञान और मनोविज्ञान में ज्यादा सीट

विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कला संकाय में इतिहास, राजनीति विज्ञान और मनोविज्ञान जैसे विषयों में अपेक्षाकृत अधिक सीट उपलब्ध हैं. विज्ञान संकाय में भौतिकी, गणित और जूलॉजी में भी पर्याप्त सीट हैं. वहीं कम सीट वाले विषयों में दाखिले के लिए प्रतिस्पर्धा अधिक रहने की संभावना है.

किस विषय में कितनी सीट

पीजी में भौतिकी में 384, रसायन शास्त्र में 192, गणित में 352, जूलॉजी में 384 और बॉटनी में 208 सीट उपलब्ध हैं. हिंदी में 240, अंग्रेजी में 192, संस्कृत में 144, उर्दू में 208 और इतिहास में 604 सीट हैं.

अन्य विषयों की सीटों का भी विवरण

अर्थशास्त्र में 144, मनोविज्ञान में 432, दर्शनशास्त्र में 96, राजनीति विज्ञान में 480, भूगोल में 144, वाणिज्य में 180 और गृह विज्ञान में 64 सीट उपलब्ध हैं. विद्यार्थियों को अपनी मेधा सूची और आवंटित विषय के अनुसार नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

इन 17 विषयों में लिया जाएगा नामांकन

जेपीयू के पीजी स्तर पर भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, जूलॉजी, बॉटनी, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, वाणिज्य और गृह विज्ञान में नामांकन लिया जाएगा.

Also Read : छपरा मेडिकल कॉलेज में 47 जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, काम किया बंद, ओपीडी सेवा प्रभावित, जानें वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >