फेक न्यूज पर एमसीएमसी कोषांग की रहेगी पैनी नजर

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश व डीएम के मार्गदर्शन में गठित मीडिया सह एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी) कोषांग बिहार विधानसभा चुनाव में सक्रिय रूप से कार्यरत है.

छपरा. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश व डीएम के मार्गदर्शन में गठित मीडिया सह एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी) कोषांग बिहार विधानसभा चुनाव में सक्रिय रूप से कार्यरत है. इस कोषांग द्वारा जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में प्रकाशित समाचार, सूचनाओं एवं विज्ञापनों पर लगातार निगरानी रख रही है. डीपीआरओ रबिन्द्र कुमार ने बताया कि विशेष रूप से सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित होने वाली सामग्री पर पैनी नजर रखी जा रही है. जहां भ्रामक व फेक सूचनाओं के त्वरित प्रसार की संभावना अधिक होती है. कोषांग द्वारा जिले के सभी प्रत्याशियों के सोशल मीडिया अकाउंट से प्रसारित समाचारों, विज्ञापनों एवं प्रचार सामग्रियों का सतत अनुश्रवण किया जा रहा है. विदित हो कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के साथ ही यह कोषांग चौबीस घण्टे सक्रिय रूप से कार्यरत है. ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >