“सारण में माही नदी का तटबंध टूटा, 18 मीटर तक बढ़ा दायरा, रात तक काबू पाने में जुटा था प्रशासन”

माही नदी के तटबंध में 18 मीटर तक बढ़ी टूट से हड़कंप मच गया है. ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं. प्रशासन का लक्ष्य रात तक स्थिति को नियंत्रित करना है.

Mahi River Embankment: माही नदी के दायां तटबंध के 7.5 किलोमीटर बिंदु पर उत्पन्न टूटान बढ़कर 18 मीटर हो गया है. सुबह तक टूटान की चौड़ाई 12 मीटर थी, जो बढ़कर 18 मीटर हो गई. टूटान स्थल पर सुरक्षात्मक और मरम्मती कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर कैंप कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता सहित सभी संबंधित अधिकारी तटबंध पर मौजूद रहकर मरम्मती एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों का पर्यवेक्षण कर रहे हैं.

रात तक स्थिति नियंत्रित करने का लक्ष्य

प्रशासन की ओर से टूटान को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन और पर्याप्त मानवबल मौके पर उपलब्ध कराए गए हैं. अधिकारियों द्वारा कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है. प्रशासन का लक्ष्य रात तक स्थिति को नियंत्रित करना है.

राहत और बचाव कार्यों पर भी नजर

जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने का दावा किया गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है.

सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. राहत एवं बचाव कार्यों की भी लगातार समीक्षा की जा रही है.

प्रशासन ने लोगों से की सुरक्षित रहने की अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों से प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. किसी भी आपात स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों या नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >