सोनपुर में पारंपरिक उल्लास से मना गोवर्धन पूजा

बुधवार को हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् नौलखा मन्दिर में गोवर्धन पूजा का पर्व अत्यंत पारंपरिक विधि-विधान और उल्लास के साथ मनाया गया.

सोनपुर. बुधवार को हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् नौलखा मन्दिर में गोवर्धन पूजा का पर्व अत्यंत पारंपरिक विधि-विधान और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सोलह सामग्री से उनका पूजन किया गया. भगवान को 56 भोग भी समर्पित किये गये. इसके अतिरिक्त, भगवान का सहस्रधारा, पद्म धारा और चक्र धाराओं से विविध रस-रसायनों द्वारा भव्य अभिषेक किया गया. इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज ने गोवर्धन पूजा के महत्व को समझाया. उन्होंने कहा, यह केवल भोजन का पर्व नहीं है, बल्कि कृतज्ञता का पर्व है. स्वामी जी ने संदेश दिया कि जिस प्रकार हम अन्न, जल और दीप के माध्यम से गोवर्धन और पृथ्वी का पूजन करते हैं, वैसे ही हमें अपने हृदय में स्थित अहंकार, लोभ और अज्ञान के पर्वत को उठाना चाहिए. इस अवसर पर दिलीप झा, फूल झा, भोला सिंह, संजय झा, संजय सिंह, अनील राय, अरविन्द पान्डेय, नवीन, संगीता, विनय चौबे, अशोक सिंह, उमेश, धनंजय सिंह, संतोष सिंह, डॉ अरविन्द सिंह, गौरी शंकर शुक्ला, डॉ सम्पूर्णानन्द त्रिपाठी, रामजी, उर्मिला देवी, मदनजीत सिंह, डॉ. दामोदर सिंह सहित पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा और दरभंगा से हजारों भक्त उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >