मामूली विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में चार लोग जख्मी

मामूली विवाद को लेकर हो रही कहासुनी के बीच चाकूबाजी की घटना शुरू हो गयी. जिसमें चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

बनियापुर. मामूली विवाद को लेकर हो रही कहासुनी के बीच चाकूबाजी की घटना शुरू हो गयी. जिसमें चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीन को पीएमसीएच पटना एवं एक को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया. घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर खाकी मठिया का है. एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि शुक्रवार की देर संध्या दो व्यक्ति सड़क के किनारे खड़े थे. तभी दो अन्य व्यक्ति बाइक से आकर टकरा गये. जिसपर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते चाकूबाजी होने लगी. घटना में चार लोग जख्मी हो गये. घटना की सूचना पर एसडीओ एकमा राजकुमार एवं बनियापुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पहुंच मामले की जांच-पड़ताल में जुटे गये. समाचार प्रेषण तक किसी भी पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नही दिया गया है. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >