Saran News : आरपीएफ ने बिहार संपर्क क्रांति के एस थ्री कोच से पांच किलो गांजा किया जब्त

आरपीएफ द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को छपरा जंक्शन पर पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

छपरा. आरपीएफ द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को छपरा जंक्शन पर पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर दरभंगा से नयी दिल्ली जा रही 12565 अप बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के एस-थ्री कोच में यह कार्रवाई की गयी. आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात टीटीइ सुकेश कुमार की सूचना पर जैसे ही ट्रेन छपरा जंक्शन पहुंची, आरपीएफ टीम ने सघन तलाशी शुरू की. तलाशी के दौरान एस-थ्री कोच की सीट संख्या 76 के नीचे एक लावारिस बैग मिला. बैग को आरपीएफ पोस्ट पर लाकर नियमानुसार जांच की गयी, जिसमें पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग तीन लाख तीस हजार रुपये आंकी गयी है. फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है. आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि अग्रेतर कानूनी कार्रवाई के लिए बरामद मादक पदार्थ जीआरपी को सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा किसका है और इसे कहां ले जाया जा रहा था. इस कार्रवाई में उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार समेत अन्य जवान मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में छपरा जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्मों और बिहार संपर्क व वैशाली एक्सप्रेस ट्रेनों से भी आरपीएफ द्वारा गांजा बरामद किया जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >