जिला स्तरीय पीबीएल गणित-विज्ञान प्रदर्शनी में नगरा प्रखंड ने हासिल किया प्रथम स्थान

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट सोनपुर में आयोजित जिला स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पीबीएल गणित-विज्ञान प्रदर्शनी सह मेले में नगरा प्रखंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया.

नगरा. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट सोनपुर में आयोजित जिला स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पीबीएल गणित-विज्ञान प्रदर्शनी सह मेले में नगरा प्रखंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. कार्यक्रम का उद्घाटन सिटीई सारण के प्राचार्य डॉ श्रीराम विनय पासवान, डायट सोनपुर के प्राचार्य अभय कुमार सिंह तथा जिला शिक्षा कार्यालय के पीबीएल समन्वयक रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. प्रदर्शनी में सारण जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों द्वारा गणित एवं विज्ञान आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गये. निर्णायक मंडल ने विज्ञान विषय में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लोहा छपरा नगरा के प्रोजेक्ट को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया. विद्यालय के छात्र सूरज कुमार एवं छात्राएं पलक कुमारी, सुप्रिया, शालू और प्रिया ने अपनी रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक समझ से सभी का ध्यान आकर्षित किया. छात्रों का मार्गदर्शन सागर सिंह चौहान एवं विज्ञान शिक्षिका स्नेहा प्रिया ने किया. वहीं उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजयेन्द्र कुमार विजय ने बताया कि चयनित प्रोजेक्ट का प्रदर्शन जिला मुख्यालय में माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तथा 26 जनवरी के जिला स्तरीय समारोह में किया जाएगा. इस उपलब्धि पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विष्णु कुमार सहित शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय और छात्रों को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >