मशरक. प्रखंड के अलग-अलग गांवों में मंगलवार को छापामारी अभियान चलाया गया. इस महाअभियान में मशरक थाना पुलिस व केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवान काफी संख्या में मौजूद रहे. पूरी कार्रवाई की नागरानी ड्रोन कैमरे से की गयी. छापेमारी में मशरक के बड़ी मुशहरी पश्चिम टोला, सिकटी भीखम में 2110 लीटर देसी शराब को विनष्ट किया गया. सिकटी भीखम में एक अवैध धंधेबाज के घर को सील किया गया. छापामारी के आधार पर मशरख थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मद्य निषेध के अनुपालन में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. शराब के अवैध कारोबारियों के संपत्ति नीलामी की भी कार्रवाई की जायेगी. इस तरह का छापामारी अभियान लगातार चलाया जायेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
