saran news : मुख्यमंत्री कल देंगे जिलावासियों को कई सौगात, दीदी के सिलाई केंद्र का करेंगे उद्घाटन

saran news : दूसरे जिले व राज्य में भी भेजे जायेंगे जिले की जीविका दीदियों के सिले कपड़े आधुनिक यंत्रों से भरा उद्घाटन के लिए तैयार बालक आइटीआइ, चमक उठीं सड़कें सदर प्रखंड कार्यालय और जीविका द्वारा संचालित सिलाई केंद्र की बढ़ी रौनक

saran news : छपरा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत कल यानी 21 जनवरी को छपरा आ रहे हैं. छपरा आने के साथ ही उनका पहला कार्यक्रम जीविका दीदियों की योजनाओं से संबंधित है. यहां सदर प्रखंड के पास ही सिलाई केंद्र बनकर तैयार है. यह केंद्र पूरी तरह से जीविका दीदियों द्वारा ही संचालित किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री इसका शुभारंभ करेंगे और इसके लाभ को लोगों को बतायेंगे. जीविका दीदियों द्वारा सिले गये कपड़े सारण जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आपूर्ति किये जायेंगे. इनसे जो कपड़े बचेंगे, उन्हें दूसरे जिले और राज्य को भी भेजे जायेंगे. कुल मिलाकर सरकार ने बहुत ही शानदार योजना बनायी है. ऐसे केंद्र जिले के अन्य प्रखंडों में भी भविष्य में खोले जा सकते हैं.

आर्थिक रूप से मजबूत होंगी जीविका दीदियां

सरकार की यह सोच है कि आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों में बच्चों को जो ड्रेस खरीदने के लिए पैसा दिया जाता है तो वह दूसरे राज्य या जिले में चला जाता है. ऐसे में यदि जिस जिला में सिलाई केंद्र खुलेंगे और जीविका की दीदियां कपड़े सिलकर आपूर्ति करेंगी, तो यह पैसा इस जिले में रह जायेगा. इससे दो फायदा होगा एक तो जीविका समूह मजबूत होगा दूसरा पैसा दूसरे राज्य या जिले में नहीं जायेगा.

बालक आइटीआइ केंद्र उद्घाटन के लिए तैयार

बालक आइटीआइ केंद्र कई आधुनिक यंत्रों से लैस हो चुका है. इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल आदि से जुड़े उपकरण यहां मंगाये गये हैं. यह उपकरण आइटीआइ केंद्र में आने वाले स्टूडेंट के लिए अध्ययन का साधन बनेगा. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मेडिकल कॉलेज छपरा से लेकर निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास तक की सड़कें चकाचक हो चुकी हैं. इतना ही नहीं, सारण जिले के सभी प्रवेश द्वार की सड़कें भी या तो पूरी तरह से बन चुकी हैं या फिर मरम्मत की जा चुकी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >