Chapra Weather: जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Published by : DURGESH KUMAR Updated At : 09 Jun 2026 6:10 AM
प्रतीकात्मक तस्वीर
Chapra Weather: जिले में भीषण गर्मी और ‘हीट वेव’ (लू) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को रिकॉर्ड 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने के बाद, मौसम विभाग के अनुसार आज भी छपरावासियों को इस जानलेवा गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. आज भी जिले का अधिकतम तापमान 40 […]
Chapra Weather: जिले में भीषण गर्मी और ‘हीट वेव’ (लू) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को रिकॉर्ड 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने के बाद, मौसम विभाग के अनुसार आज भी छपरावासियों को इस जानलेवा गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. आज भी जिले का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह 7 बजे से ही चिलचिलाती धूप निकलेगी, जो दोपहर होते-होते प्रचंड लू और गर्म हवाओं (पछुआ पवन) में तब्दील हो जाएगी. शाम 6 बजे तक हीट वेव का असर बने रहने की संभावना है, जिससे बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रह सकता है.
चिकित्सकों की सलाह: अस्पतालों में बढ़ते मरीजों को देखते हुए डॉक्टर मंजय शर्मा ने सलाह दी है कि बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलें. बाहर जाते समय पर्याप्त पानी पीकर निकलें, शरीर को ढक कर रखें और धूप से सीधे आकर अचानक एसी या कूलर की हवा में न बैठें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










