Saran News : बीएलओ ने नहीं ली नियुक्ति पत्र, बीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

मतदान केंद्र पर नियुक्त किये गये एक बीएलओ द्वारा नियुक्ति पत्र नहीं लिए जाने को अनुशासनहीनता मानते हुए बीडीओ दीनबंधु दिवाकर ने उसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की है.

दरियापुर. मतदान केंद्र पर नियुक्त किये गये एक बीएलओ द्वारा नियुक्ति पत्र नहीं लिए जाने को अनुशासनहीनता मानते हुए बीडीओ दीनबंधु दिवाकर ने उसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की है. बता दें कि अमित कुमार आर्या को उत्क्रमित मध्य विद्यालय ककरहट के मतदान केंद्र संख्या 194 का बीएलओ नियुक्त किया गया था. लेकिन उन्होंने नियुक्ति पत्र नहीं लिया. फिर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा मोबाइल पर सूचना दी गयी. वावजूद इसके उन्होंने ने बीएलओ का कार्यभार नहीं संभाला. जिससे निर्वाचन कार्य वहां बाधित हो गयी. इसके बाद बीडीओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए बीएलओ के खिलाफ एक स्पष्टीकरण जारी कर दिया. जिसमें बीएलओ को 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है. अगर बीएलओ द्वारा माकूल जवाब नहीं दिया गया तो उन पर गाज गिर सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >