Chapra News : आतंकवादी हमले के खिलाफ भाजपा ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Chapra News : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से सोनपुर के लोग भी आक्रोशित हैं. भाजपा से जुड़े लोगों ने महेश्वर चौक से गांधी चौक तक जूलश निकाल कर विरोध दर्ज कराया.

सोनपुर. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से सोनपुर के लोग भी आक्रोशित हैं. भाजपा से जुड़े लोगों ने महेश्वर चौक से गांधी चौक तक जूलश निकाल कर विरोध दर्ज कराया. साथ ही केंद्र सरकार से आतंकियों और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की गयी. शुक्रवार की देर शाम जुलूस निकाल कर आक्रोश जताया. आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान आक्रोशित लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. इस दौरान लोगों ने आतंकवाद पर कड़ा विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की. इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उपेंद्र सिंह, विनोद सिंह सम्राट, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह, जिला भाजपा के युवा अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू सिंह, कुमार गोपाल सिंह, धनंजय सिंह, अनंत कुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, संजीव सिंह, सुनील कुमार सिंह, नरेशु सिंह, सूनील दूबे सूर्य प्रकाश सिंह, सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >