28.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Saran, Bihar Chunav 2020 Result Live Updates: सारण जिले में सात सीट पर राजद आगे, यहां देखिए लेटेस्ट रिजल्ट अपडेट

Saran , Bihar Election 2020 Result Live News Updates(सारण चुनाव 2020 रिजल्ट): बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए सारण जिले के सभी 10 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में तीन नवंबर को मतदान संपन्न कराया गया. सारण जिले के एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गड़खा, अमनौर, परसा, सोनपुर सीटों के चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें हैं. सारण जिले की विधानसभा सीटों पर लेटेस्ट रिजल्ट अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ.

लाइव अपडेट

छपरा विधानसभा सीट पर आरजेडी आगे

छपरा विधानसभा सीट पर हुई अब तक की मतगणना में आरजेडी प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह बढ़त बनाये हुए हैं. फिलहाल बीजेपी के डॉ सीएन गुप्ता पीछे चल रहें है.

एकमा से राजद आगे

एकमा विधानसभा से राजद प्रत्याशी श्रीकांत यादव जदयू की सीता देवी से आगे चल रहे हैं. यहां से महागठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.

छपरा से राजद आगे

छपरा में भाजपा के डाक्टर सीनए गुप्ता राजद के रंधीर स‍िंह से पीछे चल रहे हैं. छपरा विधानसभा क्षेत्र के वोटों की ग‍िनती के ल‍िए एक मतगणना स्थल है. यहां से महागठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.

यहां जानें सारण जिले में कौन कहां से है आगे

हाजीपुर से भाजपा के अवधेश सिंह,
लालगंज से निर्दलीय विजय कुमार शुक्ला
वैशाली से कॉंग्रेस संजीव सिंह
राघोपुर से राजद के तेजस्वी यादव
महनार से जदयू उमेश सिंह कुशवाहा
पातेपुर से भाजपा के लखिन्द्र पासवान
राजापाकर से जदयू के महेंद्र राम
महुआ से राजद के मुकेश कुमार रौशन आगे

11:45 am तक के रुझानों में भाकपा (मा) के डॉ सत्येंद्र यादव आगे है.

सारण में सात सीट पर राजद आगे

एकमा
श्रीकांत यादव राजद - 2288
सीता देवी जदयू- 259
कमेस्वर सिंह ljp- 2034
नोटा - 291

मांझी
सत्येन्द्र यादव- माकपा- 2800
माधवी सिंह- जदयू 1736
सौरभ पांडेय ljp- 175
राणाप्रताप सिंह निर्दलीय-1728
नोटा- 72

छपरा
डॉ सी एन गुप्ता बीजेपी-1892
रणधीर सिंह राजद- 2014
डॉ विजयरानी सिंह -22
सुनील राय - 457
नोटा- 51

बनियापुर
केदारनाथ सिंह राजद- 7843
बीरेंद्र ओझा vip- 1790
तारकेश्वर सिंह- लोजपा 5572
नोटा 550

तरैया
सिपाही लाल महतो राजद- 2905
जनक सिंह बीजेपी- 3976
शैलेन्द्र प्रताप निर्दलीय- 1016
संगम बाबा- 537
सुधीर सिंह- 970
नोटा- 67


मढौरा
जितेंद्र राय राजद- 1493
अल्ताफ आलमजदऊ - 1225
बिनय सिंह- 214
आंनद कुमार- 1243
नोटा- 57

अमनोरा
सुनील राय राजद- 3981
मंटू सिंह बीजेपी - 4860
चोकर बाबा- 586
नोटा- 279

परसा
छोटेलाल राय राजद- 6556
चंद्रिका राय जदयू- 6419
राकेश सिंह ljp- 966
नोटा- 624

गरखा
ज्ञानचंद मांझी बीजेपी-8089
सुरेन्द्र राम राजद 6062
मुनेश्वर चौधरी जाप- 321
नोटा- 491

सोनपुर
रामानुज प्रसाद राजद- 5900
बिनय सिंह बीजेपी 4757
नोटा- 94

यहां देखें द्वितीय चरण का रुझान

गरखा से बीजेपी के ज्ञानचंद मांझी
एकमा से जदयू की सीता देवी आगे
मांझी से सीपीआई के सतेंद्र यादव आगे
सोनपुर से राजद के डॉ रामानुज आगे
मढ़ौरा से राजद के जितेंद्र राय आगे
तरैया से भाजपा के जनक सिंह आगे
अमनौर से बीजेपी के मंटू सिंह आगे
छपरा से राजद के रणधीर सिंह आगे
बनियापुर से राजद के केदारनाथ सिंह आगे
परसा से जदयू के चंद्रिका राय आगे

बनियापुर विधानसभा सीट पर राजद आगे

सारण जिले के बनियापुर विधानसभा सीट पर फर्स्ट राउंड की गिनती में राजद प्रत्याशी केदार सिंह 2423 वोट पाकर आगे है. लोजपा के प्रत्याशी तारकेश्वर सिंह 1535 वोट पाकर दूसरे नंबर पर है. वहीं वीरेंद्र ओझा वीआइपी से 1005 मत पाकर तीसरे नंबर पर है.

कुछ ही देर में आ सकता है सारण जिले का पहला रुझान

सारण जिले की 10 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू होने का एक घटे हो चुका है. सुबह 8:10 से शुरू हुई पोस्टल बैलेट की काउंटिंग 9 बजे तक पहला रुझान 9:30 तक पहला रुझान आएगा. कड़ी सुरक्षा कब बीच जेपी इंजीनियरिंग कॉलेज में वोटों की गिनती हो रही है. मतगणना केंद्र पर डीएम- एसपी मौजूद है, इसकी पूरी मॉनिटरिंग कर रहें है. त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है. शहर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है. वहीं 16 ड्राप गेट बनाएं गये है.

यहां जानें बिहार के चुनावी नतीजे का ताजा रुझान

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है. मांझी विधान सभा क्षेत्र की वोट काउंटिंग से जुड़ी सभी खबरों के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ...

सभी प्रत्याशियों की नजर हर अपडेट पर बनी है

एकमा विधानसभा सीट से इस बार मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह की पत्नी सीता देवी जदयू के टिकट पर मैदान में हैं. उनका मुकाबला भाजपा छोड़कर लोजपा के टिकट पर मैदान में उतरे कामेश्वर सिंह मुन्ना से हो सकती है, जबकि राजद ने यहां से कोलकाता के व्यावसायी श्रीकांत यादव को बनाया है. मतगणना का कार्य शुरू हो गया है. अब सभी प्रत्याशियों और समर्थकों की नजर सभी प्रकार की अपडेट पर बनी हुई है.

मतगणना की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी

सारण में मतगणना को लेकर एक विधानसभा के लिए दो कमरे का आवंटन किया है. इस तरह मतगणना को लेकर 20 कमरा में व्यवस्था की गई है. मतगणना को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पूरी मतगणना की प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. जिसके लिए प्रत्येक टेबल के पास सीसी कैमरा लगाया जा रहा है.

विधानसभा चुनाव के मतगणना की प्रशासनिक तैयारी पूरी

छपरा लोकनायक जयप्रकाश नारायण प्रोद्यौगिकी संस्थान में आज 10 नवंबर को कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी. इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मतगणना प्रक्रिया की खुद निगरानी कर रहे है. मतगणना में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कई तरह के इंतजाम किया गया है. वहीं मतगणना में एक विधानसभा में 14 टेबल बनाया गया है. एक टेबल में तीन कर्मी मतगणना कार्य में मौजूद रहेंगे. इस तरह 140 टेंबल करीब 420 कर्मी सिर्फ ईवीएम से मतगणना कार्य में रहेंगे. उसके अलावा पूरे मतगणना की प्रक्रिया में 700 कर्मचारियों को लगाया है.

मतणगना आज

-08 बजे सुबह से प्रारंभ की जाएगी मतगणना

-144 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला ईवीएम से खुलेगा

-140 टेबल पर 420 कर्मियों को लगाया गया

-04 पदाधिकारी को नियंत्रक कक्ष में किया गया तैनात

-700 से अधिक कर्मी पूरे मतगणना के प्रक्रिया में रहेंगे

-20 कमरें में होगी 10 विधानसभा की मतगणना

यहां जानें सारण जिले की सभी नए अपडेट

मतों की गणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. सारण बिहार निर्वाचन क्षेत्र से सभी नए अपडेट प्राप्त करने के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहे. सारण जिले के सभी विधान सभा की सही अपडेट आपको यहां मिलता रहेगा...

सारण जिले की विधानसभा सीटों पर लेटेस्ट रिजल्ट अपडेट

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए सारण जिले के सभी 10 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में तीन नवंबर को मतदान संपन्न कराया गया. सारण जिले के एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गड़खा, अमनौर, परसा, सोनपुर सीटों के चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें हैं. सारण जिले की विधानसभा सीटों पर लेटेस्ट रिजल्ट अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ.

किस सीट पर किनके बीच टक्कर?

एकमा : श्रीकांत यादव (राजद), सीता देवी (जदयू), कामेश्वर सिंह (लोजपा) और राजबाल सिंह (रालोसपा)

मांझी : माधुरी कुमारी (जदयू), सत्येंद्र यादव (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया), ओम प्रकाश प्रसाद (रालोसपा), सौरभ पांडेय (लोजपा)

बनियापुर : केदारनाथ सिंह (राजद), वीरेंद्र कुमार ओझा (विकासशील इंसान पार्टी) तारकेश्वर सिंह (लोजपा), नवल किशोर कुशवाहा (बसपा), चिकी सिंह (द प्लुरल्स पार्टी)

तरैया : जनक सिंह (भाजपा), सिपाही लाल महतो (राजद), शौकत अली (बहुजन समाज पार्टी)

मढ़ौरा : अल्ताफ आलम राजू (जदयू), जितेंद्र कुमार राय (राजद), विनय कुमार (लोजपा), अश्वनी कुमार (बसपा)

छपरा : सीएन गुप्ता (भाजपा), रणधीर कुमार सिंह (राजद)

गड़खा : ज्ञानचंद माझी (भाजपा), सुरेंद्र राम (राजद), सविता देवी (बसपा)

अमनौर : सुनील कुमार (राजद), कृष्ण कुमार मंटू (भाजपा), राहुल कुमार (रालोसपा)

परसा : चंद्रिका राय (जदयू), छोटेलाल राय (राजद), राकेश कुमार सिंह (लोजपा), अखिलेश कुमार (द प्लुरल्स पार्टी)

सोनपुर : डॉ. रामानुज प्रसाद (राजद), विनय कुमार सिंह (भाजपा), हरिशंकर कुमार (रालोसपा), आशा कुमारी (द प्लुरल्स पार्टी)

2015 चुनाव में सारण जिले का रिजल्ट

एकमा : मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह (जदयू) - जीत, कामेश्वर सिंह मुन्ना (लोजपा) - हार

मांझी : विजय शंकर दुबे (कांग्रेस) - जीत, केशव सिंह (लोजपा)- हार

बनियापुर : केदार नाथ सिंह (राजद) - जीत, तारकेश्वर सिंह (भाजपा) - हार

तरैया : मुद्रिका प्रसाद राय (राजद) - जीत, जनक सिंह (भाजपा) - हार

मढ़ौरा : जितेंद्र कुमार राय (राजद)- जीत, लाल बाबू राय (भाजपा) - हार

छपरा : डॉ. सीएन गुप्ता (भाजपा) - जीत, रणधीर कुमार सिंह (राजद) -हार

गड़खा : मुनेश्वर चौधरी (राजद) - जीत, ज्ञानचंद मांझी (भाजपा) - हार

अमनौर : शत्रुघ्न तिवारी (भाजपा) - जीत, कृष्ण कुमार मंटू (जदयू) - हार

परसा : चंद्रिका राय (राजद) - जीत, छोटेलाल राय (लोजपा) - हार

सोनपुर : डॉ रामानुज प्रसाद (राजद) - जीत, विनय कुमार सिंह (भाजपा) - हार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें