saran news : बिहार राज्य बालक-बालिका सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

saran news : सारण जिला कबड्डी संघ एवं मां दुर्गा कबड्डी क्लब महदली चक, गोपालपुर के संयुक्त तत्वाधान में हो रहा आयोजन

छपरा. 23वीं बिहार राज्य बालक-बालिका सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य कबड्डी संघ के बैनर तले सारण जिला कबड्डी संघ एवं मां दुर्गा कबड्डी क्लब महदली चक, गोपालपुर के संयुक्त तत्वाधान में महावीर मठ, गोपालपुर महदली चक में हुआ. उद्घाटन कुमार विजय सिंह सभापति बिहार राज्य कबड्डी संघ, सारण जिला कबड्डी संघ के संरक्षक डॉ देव कुमार सिंह, सचिव पंकज कश्यप, ग्रीन पार्क के सीइओ मोहम्मद यासिर इमाम, समाजसेवी विनोद सम्राट द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं भूमि पूजन के साथ किया गया. सभी आगत अतिथियों का स्वागत आयोजन अध्यक्ष संजय सिंह, आयोजन सचिव रघुराज सिंह एवं युवा नेता विशाल सिंह द्वारा अंगवस्त्र देकर किया गया. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कुमार विजय सिंह ने कहा कि महदलीचक में आयोजित इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन समिति द्वारा किया गया प्रयास काफी सराहनीय है. उन्होंने आयोजन समिति के सदस्य मंतोष सिंह, रितिक सिंह, दीपक सिंह, दीपू सिंह, राहुल सिंह, ज्योति सिंह, मनीष सिंह, अमित कुमार, अनीश कुमार, शुभम सत्यार्थी को विशेष रूप से धन्यवाद दिया. इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए प्रो कबड्डी का ऑफिशियल राणा रणजीत सिंह, जयशंकर चौधरी, पंकज सिंह, कुमार कौशलेंद्र, भावेश कुमार के नेतृत्व में बिहार के 24 निर्णायक मंडल की टीम लगी हुई है. बालक वर्ग का उद्घाटन मैच सारण एवं कटिहार के बीच खेला गया, जिसमें सारण ने कटिहार को 60-22 के अंतर से पराजित कर दिया. वहीं, दूसरा मैच बेगूसराय और गया के बीच खेला गया, जिसमें बेगूसराय ने गया को 36-29 के अंतर से हरा दिया तथा बालिका वर्ग के पहले मैच में सारण ने मधेपुरा को 30-23 से के अंतर एवं दूसरे मैच में पटना ने कटिहार को 41-17 के अंतर से पराजित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >