Saran News : लोकतंत्र के महापर्व के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी में जुटा प्रशासन

छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और बेहतर तरीके से मनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

छपरा. जिले में लोकतंत्र के महापर्व के साथ-साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का भी आयोजन नजदीक है. छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और बेहतर तरीके से मनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में छठ पर्व के घाटों की साफ-सफाई, ट्रैफिक प्रबंधन, घाटों पर रोशनी की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने घाटों की साफ-सफाई, ट्रैफिक प्रबंधन और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था को लेकर सुझाव दिए. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी और नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया कि वे व्यक्तिगत रूप से सभी घाटों का निरीक्षण करें और साफ-सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करें. बिजली विभाग के अभियंता को बिजली के कनेक्शन की जांच करने, जर्जर तारों को दुरुस्त कराने तथा 24 घंटे बिजली आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश भी दिये गये.

जिलाधिकारी ने सभी महत्वपूर्ण घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया है. साथ ही सभी तैनात गोताखोरों के मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी तुरंत सहायता मिल सके. सिविल सर्जन को अस्पतालों में एम्बुलेंस 24 घंटे तैयार रखने को कहा गया है. गहरे एवं खतरनाक घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाने का जिम्मा अंचलाधिकारी या नगर कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा गया है.

नहाये-खाये के दिन घाटों पर विशेष सतर्कता

जिलाधिकारी ने कहा कि नहाये-खाये के दिन नदी घाटों पर व्रतियों की भारी भीड़ होती है, इसलिए उन घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और बैरिकेडिंग की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए. इस बैठक में उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता (विधि व्यवस्था), विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी भी बैठक में जुड़े थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >