मारपीट में चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल

एकमा : पुलिस अंचल के बेनौत गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में चार महिला समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनका उपचार एकमा के राजकीय अस्पताल में कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्रवेश राम के घर घुस कर उन्ही के पडोसी ने किसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट किया. […]

एकमा : पुलिस अंचल के बेनौत गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में चार महिला समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनका उपचार एकमा के राजकीय अस्पताल में कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्रवेश राम के घर घुस कर उन्ही के पडोसी ने किसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट किया. जिसमे रामप्रवेश के घर के गृह स्वामी सहित नेहा कुमारी,पुष्पा कुमारी घायल हो गए जिसका बिरोध करने पर दूसरे पक्ष राजबली राम ,फुलझड़ी देवी ,गुड़िया कुमारी घायल हो गये.

स्थानीय लोगो का कहना है कि इन दोनों परिवार हमेशा एक दूसरे से किसी न किसी विवाद को लेकर आपस में लड़ते है. जहां मारपीट में चली ईट पत्थर से मार पीट किया गया है.

इस दौरान रामप्रवेश राम,शिव कुमार राम,तथा विकाश कुमार भी घायल है पुलिस मामले की जाच पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >