सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोग घायल

छपरा (सारण) : जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोगों के घायल होने की खबर है. सड़क दुर्घटना में सिविल कोर्ट के एक पुलिस कर्मी का पैर फ्रैक्चर हो गया है. सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. छपरा- महम्मदपुर पथ पर सहाजितपुर थाना क्षेत्र […]

छपरा (सारण) : जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोगों के घायल होने की खबर है. सड़क दुर्घटना में सिविल कोर्ट के एक पुलिस कर्मी का पैर फ्रैक्चर हो गया है. सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.

छपरा- महम्मदपुर पथ पर सहाजितपुर थाना क्षेत्र के धवरी गांव के पास बाइक से गिर जाने के कारण एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला को सिर में गंभीर चोट आयी है
वह बनियापुर थाना क्षेत्र के नजीबा गांव के तेजनारायण यादव की पत्नी राधिका देवी बतायी जाती हैं. छपरा सीवान मार्ग पर श्यामचक के पास दो बाइकों के बीच टक्कर में सिविल कोर्ट के एक पुलिस कर्मी का पैर फ्रैक्चर हो गया.
वह श्यामचक मुहल्ले के निवासी केदार नाथ सिंह बताये जाते हैं. एक अन्य दुर्घटना में बनियापुर थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव के जीतेंद्र कुमार की पत्नी निर्मला देवी घायल हो गयी. तीनों घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है और तीनों के बयान पर अलग अलग मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >