दरियापुर : प्रखंड के ककड़हट स्थित हरिजन बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर केंद्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी वहां के ग्रामीणों को दिया. चौपाल की अध्यक्षता रघुनाथ राम ने की.
इस मौके पर भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में छपरा सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के द्वारा दलित बस्तियों में उपलब्ध कराये जा रहे नल-जल योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हर गरीबों तक उज्जवला योजना, अटल बीमा योजना समेत तमाम योजनाओं को पहुंचाया जायेगा. इस अवसर पर परसा सांसद कार्यालय प्रभारी बलिराम तिवारी, नागेंद्र सिंह, छोटू लाल राम, जय किशुन राम, अमरनाथ शर्मा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
