बनियापुर में नकद समेत लाखों रुपये के गहने चुरा चंपत हुए चोर
बनियापुर : थाना क्षेत्र के हरखपुरा में बीती रात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के गहने सहित बीस हजार रुपये नकद की चोरी कर आसानी से फरार हो गये. घटना से पीड़ित भगवानजी सिंह ने बनियापुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा चोरी गयी सामान की बरामदगी की गुहार लगायी है. दर्ज प्राथमिकी […]
बनियापुर : थाना क्षेत्र के हरखपुरा में बीती रात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के गहने सहित बीस हजार रुपये नकद की चोरी कर आसानी से फरार हो गये. घटना से पीड़ित भगवानजी सिंह ने बनियापुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा चोरी गयी सामान की बरामदगी की गुहार लगायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि गत सोमवार की रात्रि गरमी की वजह से परिवार के सभी सदस्य छत पर सोये थे. सुबह में जब परिवार के सदस्य जगे,
तो देखा की कई कमरे का दरवाजा खुला है और सामान बिखरा पड़ा है. घर में रखे सामान की जांच-पड़ताल की गयी तो पाया गया कि मेरी पुत्री के दो अटैची और पतोहू के दो अटैची गायब है.
खोजबीन के क्रम में देखा गया की बगल के ही चंवर में अटैची को चोरों द्वारा तोड़ कर फेंका गया है. अटैची में रखे मेरी पुत्री के सोने के सभी जेवर गायब थे. जिसमे मांग टीका, हार, अंगूठी, झुमका, मंगलसूत्र, चेन आदि गहने शामिल थे. वही अटैची में रखे बीस हजार रुपये भी चोरो ने निकाल लिये थे. जिसके बाद अटैची और उसमें रखे कपड़े को वही पर बिखेर कर चोर फरार हो गये. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने इस बात की भी जानकारी दी है कि बगल के एक घर को भी चोरों द्वारा निशाना बनाया गया. मगर वहां चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे सके. थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठीकानों पर छापेमारी की जा रही है.