कॉलेज के सचिव की याचिका पर हुई सुनवाई

छपरा(कोर्ट) : गड़खा प्रखंड के रामपुर कदना स्थित श्रीधर दास डिग्री कॉलेज के तदर्थ समिति के सचिव द्वारा दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर जिला जज ने सुनवाई की. जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश तिवारी ने सचिव की याचिका संख्या 1391/17 पर सुनवाई करते हुए उक्त याचिका को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद […]

छपरा(कोर्ट) : गड़खा प्रखंड के रामपुर कदना स्थित श्रीधर दास डिग्री कॉलेज के तदर्थ समिति के सचिव द्वारा दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर जिला जज ने सुनवाई की. जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश तिवारी ने सचिव की याचिका संख्या 1391/17 पर सुनवाई करते हुए उक्त याचिका को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में सुनवाई के लिए भेजा है.

कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारी रवींद्र प्रसाद राय ने सचिव पर कॉलेज के सरकारी राशि का बंदर बाट व गबन करने का आरोप लगाते हुए सीजेएम न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया था.

उसमें आरोप लगाया था कि सचिव जो कॉलेज से सेवा मुक्त किये जा चुके हैं फिर भी वित्तीय लेन देन कर लाखों की राशि का गबन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >