चोरी की बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
भेल्दी(छपरा) : स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के पचरुखी गांव में सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो शातिर बदमाश के साथ चार मोटरसाइकिल, दो मास्टर चाबी बरामद किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पचरुखी गांव का शातिर विकास कुमार विस्की […]
भेल्दी(छपरा) : स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के पचरुखी गांव में सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो शातिर बदमाश के साथ चार मोटरसाइकिल, दो मास्टर चाबी बरामद किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पचरुखी गांव का शातिर विकास कुमार विस्की अपने साथी रामनरेश महतो के साथ चोरी की बाइक बेचने के फिराक में है. जिसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार की रात छापेमारी की.
जहां दोनों शातिर के साथ एक अपाची व तीन पैसन प्रो गाड़ी जब्त कर थाने ले आये. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि दोनों शातिर ज्यादातर वारदात सोनपुर के एरिया में देते थे.
पुलिस को पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है. जल्द ही कई अहम खुलासे होंगे. चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया शातिर बदमाश विकास पूर्व में रेप की कोशिश, आर्म्स एक्ट व बाइक चोरी के आरोप में पकड़ा कर जेल जा चुका है.
उस पर भेल्दी थाने में कांड संख्या 138/15, 177/14, 77/14 के तीन मामले दर्ज है.
साथ ही डेरनी में एक व परसा में दो मामले दर्ज है. सारण पुलिस कप्तान अनुसुइया रण सिंह साहू का आदेश था कि जेल से छूटे सभी बदमाशों पर कड़ी नजर रखी जाये. जिसका पालन करते हुए थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने सभी बदमाशों पर कड़ी नजर रखनी शुरू की. जिसके बाद पुलिस को ये बड़ी सफलता हाथ लगी.