रुपये के लिए एसबीआइ में हंगामा

मांझी : प्रखंड के महम्मदपुर तथा सीवान से सटे मांझी के सुदूर देहात में स्थित भारतीय स्टेट बैंक महम्मदपुर शाखा की हालत जस की तस है. आज बैंक की शाखा खुलते ही उपभोक्ताओं ने जम कर हंगामा मचाया. महम्मदपुर एसबीआइ शाखा से जुड़ी महिला उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें नोट बंदी के बाद अबतक कभी […]

मांझी : प्रखंड के महम्मदपुर तथा सीवान से सटे मांझी के सुदूर देहात में स्थित भारतीय स्टेट बैंक महम्मदपुर शाखा की हालत जस की तस है. आज बैंक की शाखा खुलते ही उपभोक्ताओं ने जम कर हंगामा मचाया. महम्मदपुर एसबीआइ शाखा से जुड़ी महिला उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें नोट बंदी के बाद अबतक कभी भी पांच हजार से अधिक रुपये का भुगतान नहीं किया गया. वैसे ज्यादातर दिनों में प्रति ग्राहक पांच सौ से एक हजार रुपये का भुगतान कर खाना पूर्ति की जाती है.

उक्त शाखा में अक्सर कर्मियों की कमी का रोना रोते हैं.

महम्मदपुर शाखा की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी भी उपभोक्ताओं को समझाते-समझाते ऊब चुके हैं. उनका कहना है कि उन्हें प्रतिदिन ग्राहकों का मान मनौव्वल करना पड़ता है. लेकिन कल मिलेगा कह कर झूठी तसल्ली देनी पड़ती है. महिला उपभोक्ता मीरा देवी, किसनावती देवी, हबिबुन बीबी, लाखो देवी, सुनीता देवी, प्रमिला देवी ,लालती देवी, राजेंद्र प्रसाद, आफताब अली, संदीप कुमार यादव, विनीता देवी, सोना देवी, कमलावती देवी, सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने वहां उपस्थित बैंक कर्मियों पुलिस कर्मियों पर भी अपने गुस्से का इजहार कर रही थीं. इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी शाखा प्रबंधक दीपक ने शाखा में उपलब्ध रुपये के हिसाब से ग्राहकों को भुगतान किया जाता है. ग्राहक अधिक होने के कारण सभी के बीच रुपये का भुगतान करने में परेशानी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >