कोल्हुआ की घटना दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

वार्ड सदस्य के साथ मारपीट, घायल छपरा : पूर्व में महिला वार्ड सदस्या द्वारा मुखिया पति, उसके परिजनों एवं समर्थकों पर प्राथमिकी दर्ज कराये जाने से आक्रोशित मुखिया पति व पूर्व मुखिया अपने भाई एवं समर्थक के साथ वार्ड सदस्य के दरवाजे पर पहुंच गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. […]

वार्ड सदस्य के साथ मारपीट, घायल

छपरा : पूर्व में महिला वार्ड सदस्या द्वारा मुखिया पति, उसके परिजनों एवं समर्थकों पर प्राथमिकी दर्ज कराये जाने से आक्रोशित मुखिया पति व पूर्व मुखिया अपने भाई एवं समर्थक के साथ वार्ड सदस्य के दरवाजे पर पहुंच गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल वार्ड सदस्य का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है. घटना बनियापुर के सतुआ वार्ड 03 की है. घायल वार्ड सदस्या राजमती देवी के फर्द बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी.
जिसमें मुखिया पति व पूर्व मुखिया सुरेश साह, देवर अरुण साह एवं समर्थक तेरस प्रसाद को नामजद करते हुए बताया है कि वे अपने दरवाजे पर खड़ी थी तभी तीनों नामजद पिस्टल,चाकू एवं लोहे के राड से लैश हो पहुंच गाली-गलौज करते हुए मुखिया पति ने हत्या की नियत से सर पर रड से प्रहार किया. बचाव के क्रम में हाथ फट गया. तभी अरूण साह सर पर पिस्टल के बट से प्रहार किया एवं तेरस प्रसाद ने चाकू से वार किया जिससे मैं लहुलुहान हो गयी. थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी पर अनुसंधान चल रही है. अनुसंधान के उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >