शादी समारोह में आयी युवती का अपहरण

बनियापुर : ननिहाल में आयोजित शादी में शरीक होने आयी युवती को उसके गांव के ही लोगो ने बहलाफुसला कर अपहरण कर लिया. युवती के पिता एकमा थाना क्षेत्र के चकमीरा निवासी नाथु राम ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा अपने ही गांव के पांच लोगो को नामजद करते हुए सभी नामजद को गलत […]

बनियापुर : ननिहाल में आयोजित शादी में शरीक होने आयी युवती को उसके गांव के ही लोगो ने बहलाफुसला कर अपहरण कर लिया. युवती के पिता एकमा थाना क्षेत्र के चकमीरा निवासी नाथु राम ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा अपने ही गांव के पांच लोगो को नामजद करते हुए सभी नामजद को गलत प्रवृति का बताते हुए अपहरण का उद्देश्य अपह्ता के शरीर के आभूषण छीन युवती की हत्या करने की अंदेशा जतायी है. दर्ज प्राथमिकी में अपह्ता के पिता ने बताया है कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री अपने ननिहाल थाना क्षेत्र के कमता रामबहादुर राम के यहां शादी में शरीक होने आयी थी.

जहां उसके ही गांव एकमा थाना क्षेत्र के चकमीरा निवासी अमित कुमार राम, मन्टू राम, दिलीप राम, मुकेश राम एवं विद्यावती देवी ने पहुंच युवती को बहलाफुसला कर भगा ले गये. युवती के शरीर पर सोने की चेन, सोने की बाली, दो सोने की अंगूठी एवं चांदी की पायल है.

थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़ी सभी बिन्दुओं पर पैनी नजर रख युवती के सकुशल बरामदगी के प्रयास में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >