ग्राम विकास शिविर में दिख रही सरकारी उदासीनता

छपरा (सदर) : डीडीसी रमण कुमार ने शनिवार को मकेर के भाथा व मढ़ौरा के सलीमापुर पंचायत में आयोजित ग्राम विकास शिविर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद डीडीसी ने कहा कि अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सभी प्रखंडों के एक -एक पंचायत में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा […]

छपरा (सदर) : डीडीसी रमण कुमार ने शनिवार को मकेर के भाथा व मढ़ौरा के सलीमापुर पंचायत में आयोजित ग्राम विकास शिविर का औचक निरीक्षण किया.

निरीक्षण के बाद डीडीसी ने कहा कि अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सभी प्रखंडों के एक -एक पंचायत में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है. परंतु, अधिकतर पदाधिकारियों की अनुपस्थिति, व्यापक प्रचार-प्रसार का अभाव व पंचायत प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों में सामंजस्य के अभाव में शिविर का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है.

उन्होंने कहा कि मकेर में जहां प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, एमओ, सीडीपीओ, बीएओ तक उपस्थित नहीं थे. वहीं मढ़ौरा में भी सीडीपीओ के अलावे कई प्रखंड स्तर के पदाधिकारी अनुपस्थित थे.

शिविर में लोगों के आवेदन का निष्पादन नहीं होने व काफी कम भागीदारी के कारण ग्राम विकास शिविर खानापूर्ति होकर रह गयी है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला पदाधिकारी को सूचित कर संबंधित पदाधिकारियों को शिविर में भाग लेने, अनुपस्थित पदाधिकारियों पर कार्रवाई व शिविर के लिए पर्याप्त प्रचार-प्रसार की व्यवस्था का आग्रह करेंगे.

* औचक निरीक्षण में डीडीसी ने कई पदाधिकारियों को अनुपस्थित पाया
* डीएम को पत्र देकर आवश्यक कदम उठाने का करेंगे आग्रह : डीडीसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >