अवैध लाभुकों का राशन कार्ड निरस्त करने का निर्देश

छपरा (सदर) : किसी भी अवैध लाभुक को खाद्यान्न का लाभ नहीं मिलना चाहिए. सभी लाभूकों का आधार कार्ड संख्या प्राप्त कर अवैध लाभुकों का राशन कार्ड निरस्त करें. यह निर्देश डीएम हरिहर प्रसाद ने सोमवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान सभी एसडीओ व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया. डीएम ने कहा कि […]

छपरा (सदर) : किसी भी अवैध लाभुक को खाद्यान्न का लाभ नहीं मिलना चाहिए. सभी लाभूकों का आधार कार्ड संख्या प्राप्त कर अवैध लाभुकों का राशन कार्ड निरस्त करें. यह निर्देश डीएम हरिहर प्रसाद ने सोमवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान सभी एसडीओ व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया. डीएम ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के पीडीएस दुकानदारों के साथ एसडीओ तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बैठक कर सरकार के नये प्रावधानों तथा खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण समय के संबंध में जानकारी देंगे.

खाद्यान्न वितरण के पश्चात प्रखंड आपूर्ति के सहयोग से सभी पीडीएस दुकानदार बिहार राज्य खाद्य निगम की राशि उनके खाते में स्थानांतरित करायेंगे, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने इस दौरान कहा कि सभी लाभुको का आधार कार्ड संख्या प्राप्त कर चेकलिस्ट के माध्यम से डीएसओ के अविलंब भेजा जाये ताकि अवैध लाभुकों की पहचान कर उनका राशन कार्ड निरस्त किया जा सके. सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया की अवैध लाभुकों की सूची तैयार कर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करा दें. बैठक में सभी एसडीओ को निर्देश दिया गया

कि सीडब्लूजेसी में लंबित मामलों का निबटारा 15 दिनों के अंदर कराना सुनिश्चित करें. बैठक में डीएसओ एके रमण, छपरा सदर एसडीओ चेतनारायण राय, मढ़ौरा एसडीओ संजय कुमार राय, सोनपुर एसडीओ सुधीर कुमार, सभी अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे.

सभी कार्डधारियों के आधार कार्ड मिलान का दिया निर्देश
लंबित मामलों का निबटारा 15 दिनों के अंदर : डीएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >