इंटरसिटी ट्रेन से गिर कर बालक घायल,रेफर

दिघवारा : छपरा -सोनपुर रेलखंड के मध्य शीतलपुर स्टेशन के समीप डाउन इंटरसिटी ट्रेन से अनियंत्रित होकर गिर जाने से एक 13 वर्षीय बालक घायल हो गया,जिसकी पहचान पूर्णिया जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के अरिया जगली गांव निवासी दिलखुश आलम के रूप में हुई है.मिली जानकारी के मुताबिक उक्त बालक सीवान से समस्तीपुर जा […]

दिघवारा : छपरा -सोनपुर रेलखंड के मध्य शीतलपुर स्टेशन के समीप डाउन इंटरसिटी ट्रेन से अनियंत्रित होकर गिर जाने से एक 13 वर्षीय बालक घायल हो गया,जिसकी पहचान पूर्णिया जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के अरिया जगली गांव निवासी दिलखुश आलम के रूप में हुई है.मिली जानकारी के मुताबिक उक्त बालक सीवान से समस्तीपुर जा रहा था इसी क्रम में शीतलपुर में ट्रेन से गिर गया.

पीएचसी दिघवारा लाया गया .

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जीआरपी सोनपुर के कांस्टेबल होरिल कुमार, वार्ड पार्षद मुबारक अंसारी व एजाज खां ने पीएचसी में घायल बच्चे के चल रहे इलाज के क्रम में उसे सराहनीय सहयोग दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >