संबंधी पर जानलेवा हमला और लूट का मामला दर्ज

छपरा(कोर्ट) : संबंधियों द्वारा साजिश के तहत महिला और उसके पुत्र को शादी समारोह में बुलाने तथा घेर कर उन पर जानलेवा हमला करने और नकदी व आभूषण के साथ ही मोटरसाइकिल भी छीन लेने का एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. मामला दर्ज कराने वाला व्यक्ति मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बसाढ़ी […]

छपरा(कोर्ट) : संबंधियों द्वारा साजिश के तहत महिला और उसके पुत्र को शादी समारोह में बुलाने तथा घेर कर उन पर जानलेवा हमला करने और नकदी व आभूषण के साथ ही मोटरसाइकिल भी छीन लेने का एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. मामला दर्ज कराने वाला व्यक्ति मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बसाढ़ी निवासी हिमांशु कुमार है

जिसने इस मामले में अपने संबंधी अवतार नगर थाना क्षेत्र के नरांव निवासी बिंदेश्वर सिह और उनके पुत्र विकास कुमार सिंह समेत अन्य को अभियुक्त बनाया है. आरोप में कहा है कि अभियुक्तों के साथ पूर्व में रंजिश थी, परंतु शादी में आमंत्रित करने पर वह अपनी मां मीना देवी के साथ मोटरसाइकिल से उनके दरवाजे पर गया.

जैसे ही वह वहां पहुंचा कि सभी ने यह कहते हुए घेर लिया कि दुश्मन दरवाजे पर आ गया है दोनों को जान से मार देना है. ऐसा कहते हुए सभी मारपीट करने लगे उसकी मां को बेपर्दा करते हुए पिटायी की और शरीर पर से 80 हजार के आभूषण लूट लिए साथ ही उस पर भी जानलेवा हमला करते हुए उसके पास से 11 हजार नकद व सोने की चेन छीन लिया.

गांव के लोग जुटे और उन दोनों की जान बचायी. न्यायालय ने इस मामले में थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >