शहर में आज जुटेंगे दिग्गज हास्य कवि

छपरा (नगर) : प्रभात खबर के तत्वावधान में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन 2017 के अंतर्गत छपरा के रामजयपाल महाविद्यालय के प्रांगण में देश के नामचीन कवि एवं कवियत्री हास्य और व्यंग्य की छटा बिखेरेंगें. बेहद स्वच्छ एवं खुशनुमा माहौल के बीच 5 मई को आयोजित होने जा रहे इस राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन में […]

छपरा (नगर) : प्रभात खबर के तत्वावधान में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन 2017 के अंतर्गत छपरा के रामजयपाल महाविद्यालय के प्रांगण में देश के नामचीन कवि एवं कवियत्री हास्य और व्यंग्य की छटा बिखेरेंगें. बेहद स्वच्छ एवं खुशनुमा माहौल के बीच 5 मई को आयोजित होने जा रहे इस राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन में आपको जीवन के आपाधापी से दूर मुस्कुराने और गुदगुदाने का अवसर प्राप्त होगा. कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

कॉलेज ग्राउंड में इस आयोजन हेतु एक विशाल मंच बनाया जा रहा है. वहीं दर्शकों के बैठने के लिए सिटिंग अरेंजमेंट एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. हास्य कवि सम्मेलन में शहर के हर तबके के लोगों की उपस्थिति होगी, जो कविता पाठ का आनंद लेंगे. हास्य कवि सम्मेलन पांच मई से लेकर 14 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित होना है. दिनेश बावरा, अशोक सुंदरानी, पदमिनी शर्मा, अशोक चारण तथा नीडर जौनपुरी कार्यक्रम में शामिल होने वाले कुछ ऐसे नाम हैं

जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलनों में अपने हास्य और व्यंग के दम पर लागों को रोमांचित होने पर मजबूर कर दिया है. कवि सम्मेलन के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कई समाजसेवी व संस्थानों ने भी सहयोग किया, जिसमें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट खेल को प्रोत्साहित कर एक नया मुकाम देने तथा युवाओं को इसके प्रति जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में वाइपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह, चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उपहार मेडिकल रिसर्च सेंटर के डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ विजया रानी सिंह, समाजसेवी व मुखिया संघ के मीडिया प्रभारी तथा इसुआपुर प्रखंड के डटरा पुरसौली पंचायत के मुखिया सरोज कुमार गिरि उर्फ संगम बाबा, आइ डिस्कवरी किड्स कॉलेज के शाहिद जमाल, राजेंद्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामश्रेष्ठ राय, रामजयपाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह तथा एसपी सिंघला कंपनी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >