अधिगृहित भूमि से हटेगा अवरोध

कवायद. फोर लेन निर्माण स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण छपरा (सारण) : जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद ने छपरा से लेकर सोनपुर तक निर्माणाधीन फोरलेन का निरीक्षण रविवार को किया और फोर लेन निर्माण के लिए अधिग्रहण की गयी भूमि खाली कराकर निर्माण कार्य तेजी लाने का निर्देश दिया. डीएम ने डोरीगंज थाना को फोर लेन […]

कवायद. फोर लेन निर्माण स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

छपरा (सारण) : जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद ने छपरा से लेकर सोनपुर तक निर्माणाधीन फोरलेन का निरीक्षण रविवार को किया और फोर लेन निर्माण के लिए अधिग्रहण की गयी भूमि खाली कराकर निर्माण कार्य तेजी लाने का निर्देश दिया. डीएम ने डोरीगंज थाना को फोर लेन से दक्षिण अधिग्रहण की गयी भूमि पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया और आज शाम को ही थाना के लिए चार कठ्ठा भूमि की मापी कराकर सदर अंचल पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने हस्तगत करा दिया.
डीएम ने डोरीगंज बाजार के पास फोर लेन की भूमि पर से दुकान और मकान को हटाने के लिए भू स्वामियों से वार्ता किया. डीएम ने कहा कि सभी भू स्वामियों को मुआवजा का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन मुआवजा लेने वाले मकान दुकान मालिक खाली नहीं किये हैं, शीघ्र खाली करें. अवतार नगर थाना को भी नये स्थान पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया. अवतार नगर थाना का नया भवन बगल में बनकर तैयार है. उन्होंने बताया कि आमी गांव से उत्तर पुल का निर्माण हो रहा है, वहां भी कुछ पेड़ हैं. जिसके कारण निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी. पेड़ों को भी हटाने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने बताया कि चार दिनों के अंदर फोर लेन से सभी मकान दुकान तथा पेड़ पौधों को हटवा दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि फोर लेन के निर्माण में जल्द ही तेजी आयेगी.
उन्होंने कहा कि फोर लेन के निर्माण में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है. उन्होंने, अंचल पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों, डीसीएलआर, एनएचएआइ के अधिकारियों के साथ विभिन्न बिन्दूओ पर विचार विमर्श भी किया और निर्माण कार्य करा रही एजेंसी को सहयोग करने का निर्देश दिया. इस मौके पर अपर समाहर्ता अरुण कुमार, सदर अंचल पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, डोरीगंज थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय, अवतार नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार, दिघवारा थानाध्यक्ष सतीश कुमार के अलावा एनएचएआइ के अभियंता मौजूद थे.
फोर लेन निर्माण में जिला प्रशासन तत्पर:डीएम
डोरीगंज व अवतार नगर थाने शिफ्ट होंगेे नये स्थान पर
प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश के बाद अधिकारियों में दिखी तेजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >