गड़खा : गड़खा बाजार से गुजरने वाले गांजा तस्करों को अब पुलिस से बचना मुश्किल दिख रहा है, पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर दो बड़े गांजा तस्करों को तस्करी के गांजा, रुपये और वाहन को जब्त किया है.
शुक्रवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली की पैसेंजर वाहन से एक गांजा तस्कर गांजा लेकर गड़खा की ओर जा रहा है. पुलिस ने गड़खा बाजार के सभी मार्गों पर अपनी जाल बिछा दिया. तभी लंबे कद काठी के एक व्यक्ति बैग लेकर वाहन से उतर छपरा की ओर जाने वाली वाहन का इंतजार करने लगा, जिस पर पुलिस को शक हुआ और पूछताछ के साथ जब बैग की तलाशी किया तो बड़े पैमाने पर गांजा बरामद किया गया.
गांजा तस्कर गड़खा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी स्व मोहन राय के पुत्र अवधेश राय है, जो वैशाली जिले के दियारा क्षेत्र से गांजा खरीद सारण, सीवान, गोपालगंज जिलों में गांजा का तस्करी करता था जो कई महीनों से इस तस्करी से जुड़ा हुआ था. पुलिस न उसके पास से 14 किलो गांजा बरामद किया.
12 अप्रैल को भी स्थानीय पुलिस ने गड़खा बाजार स्थित सूर्य मंदिर के समीप से रात्रि गश्ती के दौरान दो लाख रुपये नकद, गांजा, दो वाहन सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था. सभी तस्कर पटना जिले के रहने वाले थे, जो जलालपुर थाना क्षेत्र से गांजा बेच वापस पटना लौट रहा था. गिरफ्तार तस्करों में जीतेंद्र कुमार, दीपक कुमार और मिंटू कुमार शामिल था.
