गृहरक्षक भिक्षाटन कर जतायेंगे सरकार के प्रति विरोध : संघ

छपरा(सारण) : ड्यूटी से वंचित किये जाने के विरोध में गृहरक्षक शहर में भिक्षाटन करेंगे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. उक्त बातें उपाध्यक्ष दुर्योधन पंडित ने बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की ओर से नौवें दिन आयोजित धरना को संबोधित करते हुए गुरुवार को कही. उन्होंने कहा कि ड्यूटी और बकाया वेतन […]

छपरा(सारण) : ड्यूटी से वंचित किये जाने के विरोध में गृहरक्षक शहर में भिक्षाटन करेंगे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. उक्त बातें उपाध्यक्ष दुर्योधन पंडित ने बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की ओर से नौवें दिन आयोजित धरना को संबोधित करते हुए गुरुवार को कही. उन्होंने कहा कि ड्यूटी और बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर गृहरक्षक चरणबद्ध तरीके आंदोलन चलायेंगे. इसके लिए संघ की ओर से संघर्ष की व्यापक कार्य योजना तैयार की जा रही है जिसे कार्यान्वित किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि धरना के बाद अब भिक्षाटन, बुट पाॅलिश, अरथी जुलूस , पुतला दहन किया जायेगा. मशाल जुलूस निकाला जायेगा. अन्य कर्मचारी संगठनों तथा जन संगठनों से सहयोग के लिए संपर्क किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन को धारदार बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने वाले गृहरक्षकों के साथ दमनकारी नीति सरकार अपना रही है.

उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए आंदोलन कर रहे गृहरक्षकों की सरकार सुधि नहीं ले रही है. इस वजह से आक्रोश बढ रहा है. संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लागू करने की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने की सजा गृहरक्षकों को दी जा रही है और हड़ताल में शामिल गृहरक्षकों को ड्यूटी से वंचित किया गया है तथा मानदेय भुगतान पर भी रोक लगा दी गयी है जिससे गृहरक्षकों के भूखे मरने को विवश हैं.
उन्होंने कहा कि कई माह से बकाया वेतन भुगतान नहीं होने के कारण गृहरक्षकों के समक्ष आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने कहा कि सरकार जब तक गृहरक्षकों की मांग नहीं मानेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा. धरना को शीलानाथ सिंह, बीरेंद्र राय, दीपक कुमार, पंकज श्रीवास्तव, मणिशंकर तिवारी, नागेन्द्र राय, दशरथ महतो, विजय कुमार, उमेश सिंह, राजकिशोर मांझी, दीनदयाल राम,कृष्णा महतो, वीजेंद्र मिश्रा, विनोद कुमार गुप्ता आदि समेत काफी संख्या में गृहरक्षकों ने संबोधित किया.
गृहरक्षकों ने समाहरणालय के समक्ष नौ वें दिन दिया धरना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >