गेहूं जलाने के विवाद में दो प्राथमिकियां हुईं दर्ज
तरैया : थाना क्षेत्र के फरीदनपुर गांव में काट कर रखे गये गेहूं को जला देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में उक्त गांव निवासी पवन कुमार सिंह ने तरैया थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि दस बीघे में लगे गेहूं […]
तरैया : थाना क्षेत्र के फरीदनपुर गांव में काट कर रखे गये गेहूं को जला देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में उक्त गांव निवासी पवन कुमार सिंह ने तरैया थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि दस बीघे में लगे गेहूं के फसल को काट कर एक जगह रखे थे. जिसमें मुकुंदपुर गांव निवासी नेसार अहमद व मोहम्मद असलम ने आग लगा दिया. जिसमें लगभग ढाई लाख रुपये की गेहूं जल कर राख हो गये.
तीन दिन पूर्व तरैया थाने पर तरैया के प्रभारी सी ओ की उपस्थिति में एक पंचायत हुई थी.
जिसमें मैं अर्चना देवी के कहने पर उनके खेत से गेहूं का बोझा लाकर रखा था. जिस पर नेसार अहमद व मो असलम ने मेरे पिता को धमकी दिया कि गेहूं का बोझा वापस लौटा दो नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार हो रहा हो. इन लोगों ने धमकी देकर मेरे गेहूं के बोझे में आग लगाकर जला दिया है. वही दूसरे पक्ष के मुकुंदपुर निवासी नेसार आलम द्वारा दर्ज कराई गई.
प्राथमिकी में कहा गया है कि फरीदनपुर गांव स्थित मेरे खेत से गेहूं का फसल दिनेश सिंह, पंकज कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह काट रहे थे मैं जाकर मना किया तो उन लोगों ने मुझे गाली गलौज करने लगे तथा भगा दिया जान बचा कर भाग कर थाने पर आए. तब तक यह लोग पांच कट्टे में लगे गेहूं के फसल को काट कर अपने घर लेकर चले गये. वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
फरीदनपुर गांव की घटना, अगलगी का लगाया आरोप
दूसरे पक्ष ने बिना अनुमति गेहूं काटने का लगाया आरोप