चालक के हत्या मामले की आइजी ने की जांच

जिला पर्षद अध्यक्ष के पति ने दर्ज करायी प्राथमिकी छपरा (सारण) : जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के गौरा ओपी क्षेत्र के गौरा जाने वाली सड़क पर सलिमापुर देवी स्थान के समीप रविवार की रात बेलगाम अपराधियों ने अपनी दु:साहस का परिचय दिया और लालबत्ती लगे स्कार्पियो पर अंधाधूंध फायरिंग कर दिया. इस घटना से […]

जिला पर्षद अध्यक्ष के पति ने दर्ज करायी प्राथमिकी

छपरा (सारण) : जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के गौरा ओपी क्षेत्र के गौरा जाने वाली सड़क पर सलिमापुर देवी स्थान के समीप रविवार की रात बेलगाम अपराधियों ने अपनी दु:साहस का परिचय दिया और लालबत्ती लगे स्कार्पियो पर अंधाधूंध फायरिंग कर दिया. इस घटना से क्षेत्र में भय व दहशत का माहौल कायम हो गया. बताया जाता है कि यूपी विधानसभा चुनाव में आय-व्यय प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त दिल्ली के आयकर अधिकारी गोली लगने से जख्मी हो गये.
जबकि गोली लगने से उनके चालक की मौत घटना स्थल पर हो गयी थी. आयकर अधिकारी की प्राथमिक चिकित्सा के बाद पीएमसीएच भेज दिया गया. मढ़ौरा में अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए आय-व्यय प्रेक्षक सह आयकर अधिकारी देर रात आये थे. कुछ घंटे रूकने के बाद वे लालबत्ती वाली स्कार्पियो से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बेलगाम अपराधियों ने उनके वाहन पर हमला बोल दिया.
अपराधियों की गोली से चालक की मौत स्टेयरिग पर हीं हो गयी. चालक बलिया जिले के नरौनी गांव का अनिल सिंह बताया जाता है. जबकि आयकर अधिकारी भोजपुर जिले के अगियावं बाजार थाना के तारगांव निवासी ताहिर अली के पुत्र मो शमशेर अली बताये जा रहे है. घटना के बाद से लगातार स्थानीय पुलिस तथा अधिकारी तहकीकात में जुटे है.
अपराधियों के निशाने पर थी जिप अध्यक्ष : घटना को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण के पति सह सलिमापुर पंचायत के मुखिया अरुण सिंह ने मढौरा थाने में कांड संख्या 136/2017 दर्ज करायी है. जिसमें कहा गया है कि यह गोलीबारी पुरानी रंजीश के कारण की गयी और जिप परिषद् अध्यक्ष मीना अरूण ही अपराधियों के निशाने पर थी. उन्हे हीं टारगेट कर के अपराधियों ने गोलाबारी की. जिसमें आयकर अधिकारी के चालक की मौत हो गयी और आयकर अधिकारी घायल है.
जिप अध्यक्ष तथा अरूण सिंह बाल-बाल बच गये. क्योकि उनकी गाडी में भी लाल बत्ती लगी थी और अधिकारी की गाड़ी के पीछे उनकी गाड़ी चल रही थी.
घटना को लेकर सलिमापुर पंचायत के पूर्व मुखिया विजय कुमार सिंह, शिवजी ठाकुर, संजय कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, जीतेन्द्र कुमार, चंदन कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह एवं लालमोहन सिंह सहित अन्य अज्ञात तीन-चार व्यक्तियों को आरोपित किया गया है. एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
जोनल आइजी ने की जांच
जोनल आइजी सुनील कुमार ने सोमवार को गौरा पहुंच कर घटना की जांच की. इस दौरान डीआइजी अजीत कुमार राय, एसपी अनुसूइया रणसिंह साहू, एएसपी अशोक कुमार सिंह से जोनल आइजी ने घटना के बारे में जानकारी हासिल की. उन्होंने आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में पूछताछ की. उन्होंने स्थानीय पुलिस को कई बिंदुओं पर त्वरित जांच का निर्देश दिया. जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया. इस बीच पटना से पहुंची फारेंसिक जांच टीम के अधिकारी मुश्ताक अहमद एवं श्रीनयन ओझा ने घटना स्थल का मुआयना किया. एफएसएल टीम के अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक किस्म में पांच तरह के हथियारों से गोलियां चलायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >